सभी फ्लाई ऐश लदे वाहनों को खाली कर हटाया गया…

सभी फ्लाई ऐश लदे वाहनों को खाली कर हटाया गया…

राजगंज(DHANBAD): फ्लाई ऐश लदे वाहनों के परिचालन और भंडारण का ग्रामीणों द्वारा विरोध असर दिखाने लगा है। बुधवार को सोनदाहा स्थित चहारदीवारी वाले डंप यार्ड में एक भी वाहन नहीं पहुंचा। दर्जनों गाड़ियां जो अंदर-बाहर खड़ी थीं, उन्हें सुबह से दोपहर तक खाली कर बाहर निकाल लिया गया। यार्ड में सिर्फ एक पोकलेन और जेसीबी मशीन है। सभी फ्लाई ऐश लदे वाहनों को अन्यत्र स्थान पर जहां तहां रोका गया और पीरपैंती, भागलपुर से लौटी चारपहिया वाहनों से सारा जीपीएस निकाल कर फिर से सभी फ्लाई ऐश लदे वाहनों को खाली कर हटाया गया… में लगाया गया। इसके बाद सभी को सीटीपीएस चंद्रपुरा के लिए रवाना कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि फ्लाई ऐश उड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। किसी भी हाल में यहां फ्लाई ऐश डंप नहीं चलने देंगे। डंप यार्ड फ्लाई ऐश जल्द हट जाता तो बेहतर होता। इधर, चालक सुबीन कुमार पांडेय का कहना है कि शिकायत को वापस लेने का उस पर दबाव बनाया जा रहा है।

जानिए, क्या है मामला मारपीट में घायल चालक सुबीन कुमार पांडेय ने डिलेवरी चालान दिखाते हुए खुलासा किया कि सोनदाहा में अवैध रूप से राख डंप हो रहा है। सीटीपीएस चंद्रपुरा से पीरपैंती, भागलपुर के लिए 18 चक्का वाहन में फ्लाई ऐश लोड होता है। कांको के आसपास सभी वाहनों को रोक कर जीपीएस खोल उसे चार पहिया वाहन में रख गंतव्य स्थान पीरपैंती तक ले जाया जाता है। वहां इन आउट कराकर वापस लाया जाता है। सभी हाइवा को सोनदाहा स्थित चहारदीवारी में डंप कर सड़क निर्माण में इस राख को खपाया जाता है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *