दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत 11 राज्यों में गर्मी से त्राहि…

दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत 11 राज्यों में गर्मी से त्राहि…

देश के कई राज्यों में इस वक्त गर्मी का प्रकोप जारी है। लोगों का गर्मी और लू से बुरा हाल है। वहीं कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हीटवेव (लू) और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है।

देश की राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही लू भी चल रही है। कई राज्यों में लू को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी है। उत्तर भारत के मौसम कि बात करें तो यहां लू के हालात बने रहेंगे। वहीं पहाड़ी राज्यों में हल्की बरसात और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में लू की चेतावनी
दिल्ली में आज लू का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को भी लू का अलर्ट जारी किया गया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *