धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 24 अप्रैल 2025 को अंचल कार्यालय बलियापुर में सभी अंचलकर्मियों के साथ साप्ताहिक बैठक में अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने सभी अंचल कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने कार्यों को सही तरीके से निर्वहन करें l क्योंकि आए दिन देखा जा रहा है कि अंचल कर्मी ससमय कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं जिस कारण से आम लोगों की समस्याओं का समाधान ससमय नहीं हो पाता है और लोग परेशान रहते है।
बैठक में लंबित नामांतरण वाद, लोक शिकायत, जमीन मापी के मामलों के साथ-साथ न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा की गई l सेवा के अधिकार अधिनियम का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया l
एक हल्का कर्मचारी को एक ही दिन में किया पांच स्पष्टीकरण
ज्ञात हो कि अंचल के एक हल्का कर्मचारी को एक ही दिन में अलग-अलग कार्यों में रुचि न दिखाने एवं ससमय लोगों की समस्याओं का निष्पादन नहीं करने के कारण अंचल अधिकारी द्वारा पांच मामलों में स्पष्टीकरण किया गया है।
अंचल अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। ज्ञात हो कि अंचल कर्मी मनमाने समय में कार्यालय आते हैं एवं मनमाने समय में क्षेत्र भ्रमण करते हैं, जो सही नहीं है l इसीलिए सभी कर्मियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कर्मी ससमय कार्यालय आएंगे और अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करेंगे l
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

