“बाघमारा: कर्मी की मौत के बाद शव के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण, मुआवजे की मांग पर अड़े”…

“बाघमारा: कर्मी की मौत के बाद शव के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण, मुआवजे की मांग पर अड़े”…

धनबाद(DHANBAD) : बाघमारा प्रखंड अंतर्गत कांको स्थित बाबा हैचर फैक्ट्री के कर्मी की मौत के बाद मुख्य द्वार पर शव के साथ ग्रामीण बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि 20 अप्रैल को कार्य अवधि के दौरान कर्मी फाटामहुल पंचायत उदलबनी निवासी सागर मंडल बाइक से फैक्ट्री संबंधित काम से जा रहा था। इसी दौरान गेट के बाहर दूसरे बाइक के साथ टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए कर्मी सागर मंडल को दुर्गापुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। 21 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। पैसे के अभाव के कारण शव लाने में देरी हुई। शव के साथ ग्रामीण फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर बैठ मुआवजे की मांग पर अड़ गए।
परिजनों ने बताया कि बीरबल मंडल के बाबा हेचरी में मैनेजर के पद पर कार्यरत सागर मंडल लगभग 20 वर्षों से फैक्ट्री मालिक के पास कार्य कर रहा था।
मृतक के भाई दिलीप मंडल में बताया कि प्रबंधक बीरबल मंडल ने अभी तक संवेदना भी वक्त नहीं किया है। जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलता तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन चलता रहेगा।
इधर सूचना पाकर स्थानीय प्रशाशन एवं 3-4 थानो की पुलिस पहुंची।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *