बीजेपी विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में कश्मीर घटना के विरोध में निकला कैंडल मार्च…रणधीर वर्मा चौक श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन…

बीजेपी विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में कश्मीर घटना के विरोध में निकला कैंडल मार्च…रणधीर वर्मा चौक श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एवं इस नरसंहार में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आज शाम जिला परिषद् मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक भाजपा धनबाद महानगर द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। धनबाद विधायक राज सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित हुए एवम जिला परिषद मैदान से पदयात्रा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ मे मशाल लेकर लगातार रंधीर वर्मा चौक तक आये.
विधायक श्री सिन्हा ने कहा की पाक ने अपने नापाक इरादे प्रदर्शित कर बहुत बड़ी गलती की है. इसका गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे.

इस दौरान धनबाद महानगर जिला महामंत्री मानस प्रसून, संजीव अगरवाल,नरेंद्र त्रिवेदी, शेखर सिंह, राजाराम दत्ता, मुकेश पांडेय,किरण सिंह, शिल्पी घोष,रुनकी गुप्ता, श्याम वर्मा, अरविंद सिंह, डी. के सिंह सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *