धनबाद के सरायढेला में मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह की विजयोत्सव.. पहलगाम घटना में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्वांजलि…

धनबाद के सरायढेला में मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह की विजयोत्सव.. पहलगाम घटना में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्वांजलि…

धनबाद(DHANBAD):आज बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के अवसर पर वीर कुंवर सिंह सेवा समिति द्वारा कॉलोनी के मुख्य द्वार पर स्थापित प्रतिमा के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम पहलगाम में आतंकवादी हमलों में मृतक को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कुंवर सिंह के वीरता और शौर्य पर विस्तृत रूप से संबोधित किया।

कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा जी,बोकारो विधायक श्वेता सिंह, जिला परिषद शारदा सिंह, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र प्रसाद सिंह, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, आजसू नेता पप्पू सिंह, अतुल प्रसाद सिंह, मुकेश पांडे सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वीर कुंवर सिंह सेवा समिति के उमेश सिंह ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अरविंद सिंह, विजय दुबे, प्रेम सिंह,रासबिहारी सिंह, संजय सिंह, विपिन सिंह, राजेश सिंह, गोपाल दुबे, नागेश्वर सिंह सहित कॉलोनी के सभी लोगों का योगदान रहा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *