ED Raid: मंगाई गई नोट गिनने की मशीनें, 1.30 करोड़ कैश जब्त,राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर छापेमारी खत्म…

ED Raid: मंगाई गई नोट गिनने की मशीनें, 1.30 करोड़ कैश जब्त,राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर छापेमारी खत्म…

बिहार-झारखंड(BIHAR/JHARKHAND):मंगलवार को ईडी ने बिहार-झारखंड के 15 ठिकानों पर छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक वीर अग्रवाल के घर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये कैश और बैक एवं जमीन से जुड़े कागजात मिले है।बांका के बौंसी में वीर अग्रवाल के पैतृक आवास से 1.30 करोड़ कैश जब्त किया गया है।

रांची में ED की दबिश, कई बिल्डरों के ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक वीर अग्रवाल के बांका के बौंसी स्थित डैम रोड़ आवास पर 12 घंटे से ज्यादा समय तक छापेमारी चली। इस छापेमारी के दौरान ईडी ने करोड़ो कैश, बैंक खाता, जमीन से जुड़े कागजात जब्त किये है।
बांका के अलावा रांची, दुमका, कोलकाता स्थित राजवीर कंस्ट्रक्शन के दफ्तर पर भी ईडी की टीम ने रेड किया है। रांची से आई छह सदस्यीय टीम ने शाम में पंजाब नेशनल बैंक का कैश वाहन व नोट गिनने की तीन मशीनें मंगाई,थी। उनके पैतृक घर से 1.30 करोड़ कैश जब्त किया गया।

राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक वीर अग्रवाल एवं उनके छोटे पुत्र मेडिकल दुकान संचालक राम अग्रवाल से ईडी ने लंबी पूछताछ की है।आपको बता दें कि जवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक वीर अग्रवाल, उनके पुत्र विमल अग्रवाल एवं पुनित अग्रवाल झारखंड में बड़े पैमाने पर सरकारी कार्यों की निविदा लेकर काम करते हैं। कंपनी की सरकार में गहरी पैठ है।बताया जाता है कि झारखंड के बोकारो में वन विभाग की 130 एकड़ भूमि की कंपनी द्वारा गलत तरीके से खरीद-बिक्री की गई थी। इस मामले में साल 2022 से ईडी जांच कर रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *