पाकुड़ जिला मुख्यालय में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से लोगों ने मनाया…

पाकुड़ जिला मुख्यालय में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से लोगों ने मनाया…

पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ जिला मुख्यालय में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से लोगों ने मनाया. नगर भवन परिसर में स्थित वीर कुंवर सिंह की स्थापित प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया. इस दौरान कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला गया.वीर कुंवर प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे. जिन्होंने 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ाई कर विजय हासिल किया था. उन्होंने बताया कि वीर कुंवर ने उस वक्त भारतीय सैनिक का भी नेतृत्व किया था, जिसे आज भी लोग याद करते है.वहीं, जयंती के मौके पर वीर कुंवर सिंह नगर भवन में कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

NEWSANP के लिए पाकुड़ से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *