पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ ब्याहुत समाज के कुल देवता भगवान बलभद्र की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का दो दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया । भव्य कलश शोभा यात्रा भगतपाड़ा शिव मंदिर से निकलकर अंबेडकर चौक गांधी चौक खुदीराम बोस चौक होते हुए शिव शीतला मंदिर प्रांगण पहुंची । कलश शोभा यात्रा में सैकड़ो महिला पुरुष बच्चे सभी शामिल हुए । गुरुधाम बौंसी से आए आचार्य बृजेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, ओंकार चौधरी व अनिल पांडे के मुखारबिंद से वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच भगवान बलभद्र की प्रतिमा का शुद्धिकरण पूजा अर्चना की गई । वैदिक मंत्र उच्चारण के ध्वनि से शिव शीतला मंदिर के आसपास के क्षेत्र भक्तिमय हो गया ।
शिव शीतला मंदिर प्रांगण में भगवान बलभद्र का नवनिर्मित मंदिर में बुधवार को भगवान बलभद्र की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । इसकी जानकारी सचिव अशोक भगत में दी उसने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम में मंगलवार को क्लास यात्रा हुआ और बुधवार को भगवान बल भद्र की प्रतिमा मंदिर में स्थापित की जाएगी तत्पश्चात संध्याकाल में पूजा आरती के बाद महाप्रसाद का विवरण होगा । उन्होंने बताया कि मूर्ति दानदाता में भगतपाड़ा के दिलीप भगत द्वारा मूर्ति बनवाई गई है । यजमान के रूप में पत्नी संग राजेंद्र भगत के अलावा ब्याहुत समाज के अध्यक्ष अशोक भगत, सचिव अशोक कुमार भगत जगदीश भगत मुन्ना भगत राजीव भगत काली शंकर भगत कैलाश भगत तारकेश्वर भगत संजय भगत बद्री भगत शिवानंद भगत विनय भगत व समाज की महिला अध्यक्ष रश्मि भगत के अलावा लेना भगत जुगनू भगत रीना भगत मधुर माला देवी सरिता भगत माला देवी के अलावा अन्य मौजूद थे ।
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

