राजधानी रांची में कई ठिकानों पर ED की रेड, कहां-कहां…

राजधानी रांची में कई ठिकानों पर ED की रेड, कहां-कहां…

रांची(RANCHI): ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर से राजधानी रांची में दबिश दी है। ED की टीम रांची में एक साथ कई ठिकानों पर रेड कर रही है। रेड आज यानी मंगलवार को भोरे-भोर छापेमारी शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार लालपुर थाना क्षेत्र के हरिओम टावर और चुटिया थाना क्षेत्र के कुछ ठिकानों पर छापामारी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि ‘मुर्दों का इलाज’ कर मोटा माल कमाने यानी आयुष्मान भारत योजना में झोलझाल कर पैसे बटोरने के मामले में यह रेड की गयी। कारोबारी विमल अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के ठिकानों पर ED की रेड चल रही है। इन दोनों के राजवीर कंस्ट्रक्शन पर ईडी छापेमारी कर रही है। इससे पहले 26 सितंबर 2023 को इनके ठिकानों पर GST की छापेमारी हो चुकी है। ये सभी बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। पुनीत अग्रवाल की फ्लैट संख्या 604 और कार्यालय में ईडी कार्रवाई कर रही है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *