पत्रकारों से मारपीट मामले में कांग्रेस नेता राशिद और उनके पुत्र पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पत्रकारों की हुई बैठक…धनबाद प्रेस क्लब के नेतृत्व में 24 अप्रैल को समाहरणालय के समक्ष विशाल धरना और विरोध प्रदर्शन का लिया गया निर्णय..

पत्रकारों से मारपीट मामले में कांग्रेस नेता राशिद और उनके पुत्र पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पत्रकारों की हुई बैठक…धनबाद प्रेस क्लब के नेतृत्व में 24 अप्रैल को समाहरणालय के समक्ष विशाल धरना और विरोध प्रदर्शन का लिया गया निर्णय..

धनबाद (DHANBAD): धनबाद प्रेस क्लब ने गांधी सेवा सदन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें पत्रकारों पर हमले के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर चर्चा की गई। यह हमला रणधीर वर्मा चौक पर हुआ था, जब कांग्रेस के नेता राशिद राजा अंसारी, उनके बेटे और भाइयों ने पत्रकारों पर हमला किया था। इस हमले में पत्रकारों के मोबाइल छीन लिए गए और उन्हें गाली-गलौज और पिटाई का सामना करना पड़ा।

घटना 16 अप्रैल की है..

घटना के बाद FIR दर्ज कराई गई है। कांग्रेस के नेता राशिद राजा अंसारी उनके भाई और बेटे के द्वारा कांग्रेस के दूसरे गुट से उलझ पड़े आपस में झगड़ रहे थे, जिसका कवरेज पत्रकारों ने करना शुरू कर दिया था। इससे नाराज होकर उन्होंने पत्रकारों पर हमला किया।

प्रेस क्लब की बैठक:

पत्रकारों पर हमले के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रेस क्लब के द्वारा बैठक में चर्चा की गई अगर गिरफ्तारी नहीं होती है, तो जिला प्रशासन को एक पत्र देकर गुरुवार, 24 अप्रैल को समाहरणालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन और विरोध किया जाएगा।

पत्रकारों की मांग:
पत्रकारों पर हमला करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग। पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन से कार्रवाई की मांग।
24 अप्रैल को समाहरणालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन और विरोध किया जाएगा।

प्रेस क्लब के पदाधिकारी ने सभी पत्रकारों को एकजुट होने को कहा है। प्रेस क्लब के बैठक में पदाधिकारी ने कहा कि

इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर ऐसी घटना को अंजाम देने वालों पर गिरफ्तारी अभी तक क्यों नहीं हो पा रही है। पत्रकारों का कहना है कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *