विनय सिंह ह’त्याकांड पर बोले बाबूलाल- अपराध का गढ़ बन चुका है झारखंड…

विनय सिंह ह’त्याकांड पर बोले बाबूलाल- अपराध का गढ़ बन चुका है झारखंड…

रांची(RANCHI): जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट कर रहा कि जमशेदपुर में करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने की दुखद सूचना प्राप्त हुई। मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के प्रमुख शहर अब अपराध का गढ़ बन चुके हैं। जमशेदपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार गोलीबारी और हत्या की खौफनाक वारदातें सामने आ रही हैं।

राजधानी रांची की हालत तो पहले से ही जगजाहिर है। उन्होंने झारखंड पुलिस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन का कार्य अब केवल कोयला और बालू लदे ट्रकों और दोपहिया वाहनों से अवैध वसूली तक सीमित रह गया है। बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर पुलिस से मांग की कि मामले में तत्काल अपराधियों को गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *