धनबाद(DHANBAD):जनता श्रमिक संघ लोदना एरिया के पूर्व क्षेत्रीय सचिव शैलेन्द्र सिंह ( छोटू ) एवं रविकांत पासवान ने अपने कमिटी के पदाधिकारियों एवं दर्जनों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह एवं महामंत्री एके झा से उनके जेयलगोरा कार्यालय में मुलाकात कर मजदूर हित मे साथ कार्य करने की इच्छा जाहिर की।
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष ने इस पर प्रसन्नता प्रकट की एवं आश्वासन दिया कि मजदूर हित को ध्यान में रखते हुए आप सभी के साथ एवं सहयोग से भविष्य में सभी कार्य किये जायेंगे।
विशेष रूप से उपस्थित थे महेश सिंह,अजय पासवान, राजकुमार राम, मुरली राम, अमरेंद्र कुमार सिंह, राजू सिंह, मुन्ना चौहान, जदू राम, लाल यादव ,संजय निषाद, पवन पासवान ,चंपा पासवान, ममता गुप्ता, मिट्ठू गुप्ता ,सोनू सिंह, राहुल सिंह, सूरज पासवान, रंजीत रवानी ,वीरेंद्र यादव, गुड्डू सिंह पवन पासवान, अनिल बावड़ी, छोटू बावड़ी, जीतू भुइया,कपिल राय, हरे राम मल्लाह,धर्मेंद्र सिंह, गणेश पासवान, सूरत सिंह, राजू सिंह इत्यादि।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

