अग्रसेन भवन में हुआ डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी का आयोजन संपन्न…

अग्रसेन भवन में हुआ  डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी का आयोजन संपन्न…

झरिया(JHARIA):आज सोमवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन अग्रसेन भवन झरिया में संपन्न हुआ। जहा मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा प्रदेश मंत्री श्री सरोज सिंह जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय समेत वरिष्ठ कनिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के विचारों, उनके योगदान और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा हुई।

सभी वक्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और समाज में समता, न्याय और बंधुता स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह संगोष्ठी बाबा साहेब के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का कार्य कर रही है।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *