
धनबाद(NIRSA): एग्यारकुंड प्रखंड के मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय मुगमा, अल्लाटांड एवं मध्य विद्यालय एग्यारकुंड में शौचालय तथा प्राथमिक विद्यालय एग्यारकुंड में टू एसीआर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास निरसा विधायक अरुप चटर्जी, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी, मुखिया काकुली मुखर्जी एव मुखिया अजय राम द्वारा निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। उसके बाद विधायक द्वारा बच्चों के बीच लड्डू बांट कर ख़ुशी का इजहार किया गया। इसके पूर्व सभी अतिथियों को स्वागत व बुके प्रदान कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने विद्यालय परिषर में डीएमएफटी मद से बनने वाले विद्यालय भवन एवं शौचालय की खूब सराहना की। साथ ही साथ कहा की विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। ताकि बच्चों को अच्छे भवन के साथ अच्छी शिक्षा भी प्राप्त हो निरसा विधानसभा के ज्यादातर विद्यालयों में शिक्षकों की घोर कमी हैं जिससे पढ़न पाठन बाधित हो रही हैं और यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है विभाग संज्ञान लेते हुए वैसे विद्यालय जहां शिक्षकों की कमी हैं वह शिक्षकों की बहाल की जाए। वही विधायक श्री चटर्जी ने कहा कि डीएमएफटी से बन रहे सभी योजनाओं का निर्माण कार्य सही ढंग से हो स्थानीय जनप्रतिनिधि और विद्यालय कमेटी द्वारा देख रेख हो और बेहतर तरीके से निर्माण कार्य हो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं हो क्योंकि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

