पारसनाथ जा रहीं तीन जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, एक की हालत गंभीर…

पारसनाथ जा रहीं तीन जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, एक की हालत गंभीर…

पारसनाथ(PARASNATH): बीआईटी ओपी क्षेत्र स्थित विकास विद्यालय के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन जैन साध्वी घायल हो गयीं। एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को ठोकर मार दी। उन्हे गंभीर हालत में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से दो को इलाज के बाद छोड़ दिया गया और जबकि एक अब भी अस्पताल में भर्ती है।


जानकारी के अनुसार, जैन साध्वी माताजी का समूह जबलपुर से छत्तीसगढ़ होते हुए पारसनाथ पहाड़ी की ओर नंगे पैर पैदल जा रहा था। उनके साथ अन्य श्रद्धालु और सहयोगी भी थे। जैसे ही यह समूह विकास विद्यालय के पास पहुंचा, तभी रांची-हजारीबाग मेन रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में तीन साध्वी माताजी घायल हो गयीं और सड़क पर गिर पड़ीं। सूचना मिलते ही बीआइटी ओपी प्रभारी संजीव कुमार और सब-इंस्पेक्टर अंजय चंद्रवंशी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल साध्वियों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कार के चालक और मालिक विकास क्षेत्र निवासी अजीत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और हाइसे को लेकर पूछताछ की। जिस कार ने साध्वियों को ठोकर मारी उसका नंबर जेएच01 सीक्यू 1614 है।

NEWSANP के लिए पारसनाथ से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *