बिहार में चुनाव की तैयारी पूरी, इस महीने में हो सकती है घोषणा, सभी सीटों पर 3 फेज में वोटिंग की उम्मीद…

बिहार में चुनाव की तैयारी पूरी, इस महीने में हो सकती है घोषणा, सभी सीटों पर 3 फेज में वोटिंग की उम्मीद…

बिहार विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद थी लेकिन अब सूत्रों के अनुसार खबर है कि चुनाव आयोग सितंबर के प्रथम सप्ताह में बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है.

बिहार(BIHAR): बिहार विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद थी लेकिन अब सूत्रों के अनुसार खबर है कि चुनाव आयोग सितंबर के प्रथम सप्ताह में बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है.

निर्वाचन विभाग के सूत्रों के अनुसार, पिछली बार की तरह इस बार भी तीन फेज में सभी 243 सीटों पर चुनाव संपन्न होने की संभावना है. इसको लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक है. इसलिए भी चुनाव की तैरीख की घोषणा पहले की जा सकती है.

बता दें, पिछली बार कोरोना महामारी के चलते 25 सितंबर, 2020 को चुनाव की घोषणा की गई थी, जबकि 2015 में विधानसभा चुनाव की घोषणा 9 सितंबर को हुई थी. इस बार स्थिति सामान्य है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आयोग तय समय पर ही चुनाव की घोषणा करने की तैयारी में जुटा है.

पिछला चुनाव भी तीन चरणों में था
साल 2020 में हुआ विधानसभा चुनाव भी तीन चरणों में था. इस बार भी चुनाव को तीन चरणों में कराए जाने की उम्मीद है. 2020 के चुनाव परिणाम 10 नवंबर को घोषित हुए थे. पहले चरण में 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग हुई थी. दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को 17 जिलों की 94 सीटों पर हुआ था. तीसरे चरण में 7 नवंबर को 15 जिलों की 78 सीटों पर वोट पड़े थे.

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *