धनबाद(DHANBAD):धनबाद तेतुलमारी की सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल का दिनाँक 31/05/2025 को पाँच सफ़लतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित की जाएगी जिसका शीर्षक हैं “सेवा के सफल 5 वर्ष” इस कार्यक्रम को लेकर संस्था के केंद्रीय एवं जिला पदाधिकारीयों ने संस्था के धनबाद हाउसिंग कॉलोनी स्थित कार्यालय में बैठक कर इस बात की जानकारी दी जिसमें संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान व सचिव राज गोस्वामी ने बताया कि संस्था के द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे जनकल्याण के कार्य का पाँच वर्ष पूर्ण होने जा रही हैं ये हम सभी के लिए एक अद्भुत खुशी की अनुभूति कराती हैं l
इस उपलक्ष्य पर संस्था के द्वारा भव्य रक्तदान शिविर, संस्था के कार्यो का उल्लेख करते हुए पत्रिका का प्रकाशन, समाज सेवक सम्मान समारोह, निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं अन्य कार्यक्रम करने के लिए तैयारी हो रही हैं, इस कार्यक्रम में राज्य के कई दिग्गज मुख्य रूप से उपस्थित होंगे कुछ दिनों के बाद कार्यक्रम संबधित सभी सूचना मीडिया के माध्यम से प्रकाशित कर दी जाएगी चौहान ने कहा यह कार्यक्रम को लेकर ये हमारी पहली बैठक हैं आगे और भी बैठके होने वाली हैं l
मौके पर मुख्य रूप से संस्था के केंद्रीय प्रवक्ता रिंकू भट्टाचार्य, प्रधान सलाहकार चंदन चौहान, धनबाद जिला अध्यक्ष मनोज मंडल, जिला उपाध्यक्ष तपेश्वर चौहान, बोकारो जिला अध्यक्ष बिनोद चौहान, सक्रिय सदस्य अरूप मुखर्जी, ब्रह्मदेव मोदी, संजीत विश्वकर्मा, राणा बनर्जी, रवीन्द्र कुमार, राहुल कुमार, प्रकाश चौहान उपस्थित थे l
NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

