धनबाद(NIRSA): बुधवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक में पत्रकारों पर हमला हुआ था इस हमले का वीडियो फुटेज भी सामने आ गया है ऐसे में इस हमले का विरोध भी शुरू हो गया है। शनिवार को निरसा प्रखंड कार्यालय के समीप निरसा चिरकुंडा आंचल पत्रकारों ने काला बिल्ला लगा कर इस हमले का विरोध जताया और हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग रखी साथ ही साथ झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून को भी लागू करने की मांग रखी गई।
धरना का नेतृत्व कर रहे निरसा चिरकुंडा पत्रकार संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि धनबाद में हमला होना यह बता रहा है कि पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं।उन्होंने कहा कि ऐसी घटना में शामिल लोगों को अविलंब गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार रामजी यादव ने कहा कि इस तरह का हमला लोकतंत्र पर हमला है। सूबे की सत्ता में शामिल कांग्रेस के लोगों के द्वारा इस तरह का हमला किया गया है ऐसे में कांग्रेस पार्टी को भी दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करनी चाहिए थी जिला प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर हुई हैं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी भी कर रही हैं,अगर जल्द जल्द गिरफ्तारी नहीं होती हैं तो पूरे राज्य में पत्रकारों द्वारा आंदोलन जारी रहेगा।
वही दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेसी के नेता के पुत्र द्वारा धनबाद के हृदय स्थली रणधीर वर्मा चौक पर पत्रकारों पर हमला की घोर निंदा करता हूँ,कांग्रेस इस घटना से यह साबित करना चाहता हैं कि सरकार हमारी हैं तो पत्रकार हमारे बस में है या तो अपने आपको बाहुबली साबित करने के लिए कायराना हमला किया हैं झारखंड सरकार से मांग करूंगा कि झारखंड में जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो ताकी पत्रकारों की हितों की रक्षा हो।
धरना के बाद सभी पत्रकारों ने निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल ओहदार के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा मौके पर निरसा चिरकुंडा आंचल के दर्जनों पत्रकार इस एक दिवसीय धरना में शामिल थे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

