पिस्तौल एवं चार जिंदा कारतुस के साथ युवक गिरफ्तार…

पिस्तौल एवं चार जिंदा कारतुस के साथ युवक गिरफ्तार…

पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ नगर थाने की पुलिस ने
युवक को धर दबोचा। धराये युवक-के पास से एक लोडेड पिस्तौल एवं चार जिंदा कारतुस बरामद किया गया। धराये युवक की पहचान उलिउल शेख के रूप में की गयी है जो पश्चिम बंगाल के वीरभुम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र के धीतोरा गांव निवासी है उसके एक अन्य साथी भागने से सफल रहा। उलिउल के खिलाफ थाने में कांड संख्या 114/25 व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे मंडल कारा भेज दिया गया। जांच अभियान के दौरान एक युवक को पिस्तौल एवं चार जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक से पुछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त जानकारी पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी प्रयाग राज ने दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मालगोदाम रोड में गश्ती दल द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान दो युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर एक युवक क़ो पकड़ लिया अन्य भाग गये पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *