आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल की इंचार्ज ज्योति कुमारी पर जानलेवा हमला…

आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल की इंचार्ज ज्योति कुमारी पर जानलेवा हमला…

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) : एमजीएम थाना अंतर्गत रूहीडीह में आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल की इंचार्ज ज्योति कुमारी पर शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कुदाल से उसके सिर पर जानलेवा बार किया। उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना के संबंध में घायल चिकित्सा कर्मी के भाई प्रेम प्रकाश ने बताया कि सुबह-सुबह कुछ लोग (तीन-चार) अस्पताल पहुंचे और बिन कुछ बात किये अचानक से हमला कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। लहुलुहान अवस्था में ज्योति कुमारी वहीं गिर पड़ी. इसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ज्योति कुमारी अस्पताल परिसर में ही अपने परिवार के साथ रहती है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

NEWSANP के लिए जमशेदपुर से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *