धनबाद में केंद्रीय श्रम मंत्री मांडवीया का दौरा ..कहा,कोल निजी आउटसोर्सिंग में HPC लागू कराने की जिम्मेवारी DGMS की..श्रमिकों की सुरक्षा व स्वास्थ्य सुनिश्चित करने पर दिया जा रहा ज़ोर…

धनबाद में केंद्रीय श्रम मंत्री मांडवीया का दौरा ..कहा,कोल निजी आउटसोर्सिंग में HPC लागू कराने की जिम्मेवारी DGMS की..श्रमिकों की सुरक्षा व स्वास्थ्य सुनिश्चित करने पर दिया जा रहा ज़ोर…

धनबाद(DHANBAD): डीजीएमएस यानी खान सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद दौरे पहुंचे भारत सरकार के श्रम,रोजगार,युवा एवं खेल मंत्री डॉ.मनसुख भाई मांडवीया ने अधिकारियों के साथ बैठक कर डीजीएमएस के कार्य प्रणाली पर विस्तार से समीक्षा की.

बैठक के उपरांत केंद्रीय श्रम मंत्री ने DGMS कैंपस में पौधारोपण किया.इस दौरान केंद्रीय मंत्री के समक्ष DGMS की रेस्क्यू टीम ने माइंस दुर्घटना के बाद होने वाले बचाव कार्य पर एक मॉक ड्रिल किया गया.जिसमे दुर्घटना की कल्पना की गई और बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई की, जिसमें प्रभावित क्षेत्र तक पहुंच, फंसे हुए व्यक्तियों का पता लगाना और निकालने के लिए प्रभावी रणनीति का उपयोग करना शामिल था।

केंद्रीय श्रम मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि माइंस सेक्टर में कई नये नये उपकरण चालू किया गया. उसे सर्टिफाई करने और DGMS के अधिकारियों के नॉलेज बिल्ड करने के भी निर्णय हुए हैं. माइंस में काम करने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य की भी चिंता केंद्र सरकार कर रही है और उनके स्वास्थ्य के देखभाल को सुनिश्चित करने के लिए ESIC हॉस्पिटल खोले जा रहे हैं. साथ ही श्रमिकों को आयुष्मान से भी जोड़ा गया है ताकि जिन श्रमिकों को ESIC के अस्पतालों में इलाज संभव नहीं होने की स्थिति में उन्हें आयुष्मान से इसका फायदा मिल सके.आज देश में माइनिंग सेक्टर बढ़ रहा है. नई नई टेक्नोलोजी आ रही है.टेक्नोलोजी का उपयोग करके श्रमिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी है और उनका स्वास्थ्य भी सुनिश्चित करना है और इन दोनों दिशाओं में काम चल रहा है.बीसीसीएल,ECL और CCL के निजी आउटसोर्सिंग में कार्यरत ठेका मजदूरों के लिए निजी कोल कंपनियों में HPC यानी हाई पावर कमिटी के लागू नहीं होने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि DGMS की यह जिम्मेवारी है कि राज्य और देश में और माइनिंग सेक्टर में काम करने वाले मजदूर की सुरक्षा हो ,उसको अच्छा वेतन मिले उसके स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित की जाए और उसका वेतन सुनिश्चित किया जाएं,इस दिशा में हमारा डायरेक्टर जनरल माइंस सेफ्टी यानि DGMS काम कर भी रहा है… वहीं केंद्रीय मंत्री जैसे ही धनबाद पहुंचे वैसे ही धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया वहीं धनबाद के DGMS मुख्यालय पहुंचते ही खान सुरक्षा महानिदेशक उज्ज्वल थाह ,बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक संजय कुमार सिंह ,झरिया विधायक रागिनी सिंह ,जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ता दे कर भव्य स्वागत किया…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *