रांची(RANCHI): राजधानी रांची एक्शन मोड में मंत्री इरफान अंसारी, रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को किया बर्खास्त, कहा- मंत्री बनने नहीं, सिस्टम सुधारने आया हूं.. के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. इस निर्णय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अनुमोदन भी ले लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Point Nemo: पृथ्वी की इकलौती जगह, जहां जमीन से ज्यादा पास है अंतरिक्ष
‘वक्फ बाय यूजर’ पर सुप्रीम कोर्ट ने जो कुछ कहा, उसका क्या है अर्थ ?
Atiq Wife Shaista: कहां हैं अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, यूपी पुलिस के हाथ खाली
दिया गया तीन महीने का वेतन और भत्ता
डॉ इरफान अंसारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि निदेशक डॉ राजकुमार ने मंत्री परिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में दिये आदेशों का पालन नहीं किया. इसके अलावा रिम्स अधिनियम-2022 के तहत निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति भी नहीं हो पायी. निदेशक डॉ राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं होने के कारण उन्हें पद से हटाया गया. हालांकि डॉ राजकुमार को रिम्स नियमावली-2022 के नियम 9 (6) के तहत तीन महीने का वेतन और भत्ता देकर तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त किया गया है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
मंत्री बनने नहीं, सिस्टम सुधारने आया हूं – डॉ इरफान अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि गलत जानकारी देने वाले सभी अधिकारी अब नपेंगे. राज्य के हित में जो अच्छा काम करेगा उसे इनाम मिलगा. मंत्री ने कहा कि वे यहां केवल एक मंत्री बनने नहीं आयें हैं, बल्कि राज्य के सिस्टम को सुधारने आयें हैं. उन्होंने कहा डॉ राजकुमार लगातार आदेशों की अवहेलना कर रहें थे.
बैठक में डॉ राजकुमार के साथ हुई थी बहस
जानकारी के अनुसार डॉ राजकुमार अवकाश पर थे. उन्होंने निदेशक का प्रभार डीन डॉ शशिबाला सिंह को सौंपा था. बीते 15 अप्रैल को रिम्स शासी परिषद की 59वीं बैठक हुई थी. इस बैठक में डॉ राजकुमार के साथ कुछ मुद्दों पर बहस भी हुई थी. इससे पूर्व भी रिम्स के तीन निदेशक अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. डॉ डीके सिंह और डॉ कामेश्वर प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
लखनऊ में प्रोफेसर के पद पर थे डॉ राजकुमार
राज्य सरकार ने 31 जनवरी 2024 को डॉ राजकुमार को निदेशक के पद पर नियुक्त किया था. इससे पहले वे लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में न्यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे.
इसे भी पढ़ें
आधे घंटे में 3 अलर्ट, दुमका समेत में 5 जिलों में अगले 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट
2.97 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगे ‘मंईयां सम्मान’ के 2500 रुपए, सिर्फ इन लोगों को मिलेंगे
रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शगुन बैंक्वेट हॉल हुआ सील, नोटिस के बावजूद संचालक ने नहीं किया ये काम
ये भी पढ़ें…
नामकुम में आज से मांस-मछली की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित, इलाके में निषेधाज्ञा लागू
नामकुम में आज से मांस-मछली की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित, इलाके में निषेधाज्ञा लागू
April 18, 2025 2:12 PM
18 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट
18 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट
April 18, 2025 1:45 PM
रांची में ऑटो चालकों से रोजाना कौन कर रहा वसूली ? ट्रैफिक एसपी के पास पहुंचा मामला
रांची में ऑटो चालकों से रोजाना कौन कर रहा वसूली ? ट्रैफिक एसपी के पास पहुंचा मामला
April 18, 2025 1:38 PM
रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शगुन बैंक्वेट हॉल हुआ सील, नोटिस के बावजूद संचालक ने नहीं किया ये काम
रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शगुन बैंक्वेट हॉल हुआ सील, नोटिस के बावजूद संचालक ने नहीं किया ये काम
April 18, 2025 11:09 AM
शिक्षा और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण को समर्पित था डॉ रोज का जीवन
शिक्षा और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण को समर्पित था डॉ रोज का जीवन
April 18, 2025 9:20 AM
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

