
धनबाद(DHANBAD):वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के एक सेमिनार का आयोजन आज मुगमा स्थित ईसीएल क्लब मे किया गया। पुलिस द्वारा आयोजित इस साइबर सुरक्षा सेमिनार में ईसीएल ऑफिसर्स वाइफ वेलफेयर सोसाइटी की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।
साइबर सुरक्षा के तहत आयोजित इस सेमिनार में डीएसपी साइबर संजीव कुमार, पुलिस निरीक्षक निरसा अंचल रविकांत प्रसाद समेत साइबर थाना की टीम मौजूद थी।
जागरूकता अभियान के दौरान पीपीटी के माध्यम से वहां मौजूद महिलाओं के साइबर अपराध की कार्यप्रणाली एवं उससे बचाव के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटोर्सन, साइबर बुलिंग व डिजिटल फ्रॉड के बारे मे जानकारी देते हुए सभी को सतर्क रहने की अपील की गई।
मौक़े पर मौजूद साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी ठगी के नित नये तरीके ढूंढ़ते रहते हैँ और उनके ज्यादातर शिकार महिलाएं व बच्चे होते हैँ। ऐसे में सतर्कता और जागरूकता ही बचाव का एक मात्र उपाय हैँ।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

