डीडीसी ने की अबुआ आवास व पीएम आवास योजना की समीक्षा..धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी..आवास पूरा कराने के लिए बीडीओ को दिया लक्ष्य…

डीडीसी ने की अबुआ आवास व पीएम आवास योजना की समीक्षा..धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी..आवास पूरा कराने के लिए बीडीओ को दिया लक्ष्य…

धनबाद(DHANBAD):उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने गुरुवार को अबुआ आवास तथा प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में योजनाओं की धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवास पूरा कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया।

समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने पाया कि अबुआ आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में लाभुकों को तृतीय किस्त प्राप्त होने के बाद 2077 के द्वारा लिंटल स्तर का कार्य नहीं किया गया हैं। इसमें कार्य योजना बनाते हुए, साप्ताहिक प्रगति हेतु आवास पूर्ण कराने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया। साथ ही प्रथम किस्त प्राप्त के विरुद्ध आवास पूर्णता में प्रगति लाने का निर्देश दिया।

वहीं अबुआ आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में लाभुकों को प्रथम किस्त प्राप्त होने के बाद 5054 के द्वारा प्लिंथ स्तर का कार्य नहीं किया गया हैं। जिसमें प्रगति के लिए कारवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही द्वितीय किस्त प्राप्त के विरुद्ध लिंटल स्तर के कार्य में भी प्रगति लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृति एवं प्रथम किस्त में प्रगति की समीक्षा की। जिसमें देखा गया कि बाघमारा, गोविंदपुर, तोपचांची और बलियापुर में रिमांड की सूची पूर्ण नहीं प्राप्त हुई है। साथ ही अब तक 1750 लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान नहीं किया गया हैं। इसमें बाघमारा, गोविंदपुर, बलियापुर और निरसा प्रखंड में काफी धीमी प्रगति है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला समन्वयक सुशांत कुमार, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *