ऐक्सिस बैंक का अधिकारी बन कर KYC के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ़्तार..साइबर डीएसपी ने की पीसी कर मामले का किया खुलासा…

ऐक्सिस बैंक का अधिकारी बन कर KYC के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ़्तार..साइबर डीएसपी ने की पीसी कर मामले का किया खुलासा…

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के SSP निर्देश पर साइबर डीएसपी मार्गदर्शन में प्रतिबिम्ब प्लाटेड नंबर -9162608645 के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतू एक छापामारी टीम का गठन किया गया एवं चिरकुण्डा थाना (कुमारधुबी ओ०पी०) अन्तर्गत ग्राम बरडंगााल में छापामारी किया गया है।

जहाँ पर छापामारी के क्रम में साइबर अपराधी जिसका नाम जीतु रबिदास उम्र करीब 26 वर्ष, पे० स्व० सुशील रविदास, सा०- बरडंगाल, पंचमहली थाना चिरकुण्डा (कुमारधुबी ओ०पी०) जिला धनबाद को साइबर ठगी में प्रयोग में लाये गये प्रतिबिम्ब प्लाटेड नंबर -9162608645 लगा हुआ मोबाईल के साथ पकडा गया। इनसे पूछताछ करने पर बताया गया कि ये अपने आप को एक्सिस बैंक का एम्पलॉय बताकर के०वाई०सी० अपडेट करने के नाम पर ठगी करने का काम करते है, प्रतिबिम्ब पोर्टल पर उपलब्ध मोबाईल नम्बर- 9162608645, 6200016697 तथा 9835735354 प्रा० अभि० जीतु रबिदास पे० स्व० सुशील रविदास के पास से बरामद किया गया है।

बरामद सीम के विरूद्ध NCRP PORTAL पर साइबर ठगी से संबंधित शिकायत दर्ज है। जिसका Ack no- क्रमशः 30504250023660, 23103250046667 तथा 2310325004667 है, जिसमें इनके द्वारा 49980/- रूपये तथा 37873/- रूपये पीडित से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।
इनके पास से 03 मोबाइल,05 सीम (03 प्रतिविम्ब प्लॉटेड सिम) जब्त किया गया है…

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *