तेज रफ्तार में दौड़ती यमराज रूपी हाइवा गाड़ी ने स्कूटी सवार को मारी टक्टर, हुआ गंभीर रूप से घायल…

तेज रफ्तार में दौड़ती यमराज रूपी हाइवा गाड़ी ने स्कूटी सवार को मारी टक्टर, हुआ गंभीर रूप से घायल…

झरिया(JHARIA): काले हीरे की नगरी झरिया शहर में थमने का नाम नही ले रहा है यमराज रूपी हाईवा गाड़ी का कहर। एक बार फिर स्कूटी सवार युवक को अपने चपेट में लेते हुए किया गंभीर रूप से घायल। मामला झरिया थाना क्षेत्र के दुःखहरनी मंदिर मोड़ स्थित मंगलवार को घटित हुई है जहां तेज रफ्तार हाईवा गाड़ी ने स्कूटी सवार एक युवक को अपने चपेट में ले लिया जिससे युवक गंभीर रूप में घायल हो गया। वही युवक की पहचान झरिया निवासी अशोक केसरी 40 वर्षीय के रूप में किया गया जो अपनी स्कूटी पर सवार होकर रांगटांड, धनबाद स्थित श्रृंगार दुकान जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहे हाईवा वाहन ने अशोक केसरी की स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक केसरी सड़क पर गिर पड़े और उनका पैर बुरी तरह कुचला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वही युवक की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को बेहद गंभीर बताया है। घटना के संबंध में अशोक केसरी के बड़े भाई विनोद केसरी ने बताया कि अशोक अपने रोज की तरह दुकान जा रहा था। जिसका दुखहरनी मंदिर के पास दुर्घटना हो गया। मौके पर घायल युवक के बड़े भाई विनोद ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *