झारखंड(JHARKHAND) : चाईबासा में लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन में फिर से सुरक्षाबलों को कामयाबी हासिल हुई है। शीर्ष नक्सलियों की टोह में जंगल में घुसे जवानों को सात शक्तिशाली IED बम, गोलियां और कई अन्य सामान मिले हैं। सात IED बमों में 15 किलो का एक, 10 किलो के दो, पांच किलो के दो और चार किलो के दो बम शामिल हैं। इसके अलावा प्रिंटर, दो पीस बैटरी, गोलियां, लेथ मशीन, 18 पीस पाइप, 15 मीटर तार और रोजाना इस्तेमाल करने वाले सामान मिले हैं। सुरक्षाबलों ने जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबुडेरा जंगल से पांच IED बरामद किया था, जिसे बम निरोधक दस्ता की मदद से डिफ्यूज कर दिया गया। साथ ही जंगल में बनाये गये 11 नक्सल बंकर तहस-नहस कर दिये गये। इसके बाद आज यानी मंगलवार को टोन्टो थाना क्षेत्र के लुईया एवं बकराबेरा के जंगली इलाके से दो IED बरामद किये गये। इन बमों को भी डि्यूज कर दिया गया। जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है।
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

