JPSC घोटाला: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए आरोपी….

JPSC घोटाला: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए आरोपी….

रांची(RANCHI): सेकेंड जेपीएससी घोटाला मामले में मंगलवार को आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत कई आरोपी सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश हुए. इसके अलावा गोपाल प्रसाद सिंह, शांति देवी, राधा गोविंद नागेश और एलिश ऊषा रानी, सोहन राम, बटेश्वर पंडित ने भी अदालत में हाजिरी लगाई.

आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार

सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन जेपीएससी सदस्यों और कोऑर्डिनेटरों ने मिलकर 12 अभ्यर्थियों के नंबर बढ़ाए थे. इसके अलावा कई अभ्यर्थियों की कॉपियों में कांटछांट कर नंबर बढ़ाए गए थे. अब आरोपियों को समन जारी किया गया है, जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू हो सकती है. कई आरोपियों ने अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है.

क्या है पूरा मामला

सेकेंड जेपीएससी घोटाला मामले में सीबीआई ने 64 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इनमें से कई आरोपी वर्तमान में बड़े पदों पर हैं और प्रमोशन पाकर जिला संभाल रहे हैं. सीबीआई की जांच में पता चला है कि गुजरात स्थित फोरेंसिक लैब में कॉपियों की जांच कराई गई थी, जिसमें बड़े पैमाने पर धांधली का पता चला था.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *