धनबाद SSP ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से होगी जांच तो, वॉच टॉवर के जरिए होगी निगरानी….

धनबाद SSP ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से होगी जांच तो, वॉच टॉवर के जरिए होगी निगरानी….

धनबाद(DHANBAD):धनबाद SSP एचपी जनार्दनन ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय परिसर में सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश दिए। वही बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कोर्ट परिसर के अन्य प्रवेश द्वारों को बंद किया जाए और केवल मुख्य प्रवेश द्वार का ही उपयोग हो। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट चलने के दौरान वॉच टावर में पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
साथ ही न्यायालय परिसर में 160 सीसीटीवी कैमरों को पहले ही स्थापित किया जा चुका है, जो 24×7 निगरानी रखते हैं। आने वाले दिनों में परिसर में मेटल डिटेक्टर लगाए जाने की योजना है ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान कुछ अवैध प्रवेश द्वारों को बंद करने का निर्देश दिया है। एसएसपी ने वकीलों से अपील की है कि वे अपने मुवक्किलों के साथ ही कोर्ट परिसर में आएं..

NEWS ANP के लिए विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *