एमपीएल प्रबंधन की मनमानी के विरोध में स्थानीय लोंगों ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्य गेट को जाम कर धरना पर बैठे…

एमपीएल प्रबंधन की मनमानी के विरोध में स्थानीय लोंगों ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्य गेट को जाम कर धरना पर बैठे…

धनबाद(NIRSA): स्थानीय युवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में एमपीएल प्रबंधन के कथित रवैये के विरोध में मुख्य गेट को जाम कर धरना पर बैठ गए हैं। जो कामगार भीतर गए भीतर ही हैं बाहर के लोंगों को भीतर नही जाने दिया गया। धरना पर बैठे लोग जमकर नारेबाजी की और कहा कि जबतक उनकी मांगे पूरी नही होती धरना जारी रहेगा। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए एमपीएल प्रबंधन ने अंचलाधिकार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निरसा व निरसा पुलिस बल को बुला लिया है।
धरना पर बैठे लोंगों का कहना है कि एमपीएल के स्थापना से हमलोंगों को उम्मीद बढ़ी थी कि स्थानीय बेरोजगार युवकों को स्थायी नियोजन मिलेगा, बिजली ,पानी की समस्या से निजाद मिलेगा। अस्पताल और शिक्षा की सुविधा मिलेगी ,मगर कुछ भी नही मिला। मिला सिर्फ धूल कण और बीमारियां। जिन लोगों को नियोजन मिला वे अस्थाई रूप से काम कर रहे है । उनके वेतन में वर्षों बीत गए बढोत्तरी नही हुई। इन्ही सब मुद्दे को लेकर हमलोग धरना पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जबतक हमारी मांगों पर सकारात्मक वार्ता नही होती तबतक धरना जारी रहेगा। पिछले 10 वर्षों से हमलोग लड़ाई लड़ते आ रहे हैं । एमपीएल प्रबंधन अपनी हठधर्मिता पर उतर आई है । उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व उक्त मुद्दे पर श्रमायुक्त के कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता का हुई थी जो विफल रही।
सूत्र के अनुसार धरना पर बैठे लोंगों ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को एमपीएल प्रबंधन की मनमानी से अवगत करा दिया गया है। उन्हें विस्वास है कि सांसद ढुल्लू महतो के हस्तक्षेप से समस्या का समाधान हो जाएगा।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *