बिहार(BIHAR): विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में एक अहम मोड़ आया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने औपचारिक तौर पर NDA से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को पटना में मीडिया से साफ शब्दों में कहा “हम 2014 से NDAके साथ थे, लेकिन बीते समय में हमें बार-बार अपमान और अनदेखी का सामना करना पड़ा। अब हमारे लिए NDA में बने रहना संभव नहीं।” महागठबंधन से नज़दीकियों के सवाल पर पारस ने इशारों में कहा कि अगर समय रहते सम्मानजनक पेशकश हुई, तो हम गठबंधन की संभावनाओं पर विचार करेंगे। “हमारी पार्टी को उसका हक और सम्मान मिले, तो भविष्य की राजनीति में कोई भी रास्ता खुला हो सकता है।” रालोजपा और NDA के रिश्ते पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण रहे हैं। खासकर लोजपा (रामविलास) और चिराग पासवान से दूरी और सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी की बातें कई बार सामने आ चुकी हैं।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

