14 साल पहले रामपाल ने खाई थी कसमें, PM मोदी आज जूते पहनायें, फिर बोले…

14 साल पहले रामपाल ने खाई थी कसमें, PM मोदी आज जूते पहनायें, फिर बोले…

दिल्ली (DELHI): डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की नई यूनिट का शिलान्यास किया। इस परियोजना की लागत करीब 8469 करोड़ रुपये है और यह 800 मेगावाट की तीसरी इकाई है। इस कार्यक्रम में एक और दिलचस्प और भावनात्मक पल सामने आया। जब PM मोदी ने एक पार्टी कार्यकर्ता को अपने हाथों से जूते पहना दिये। यह कार्यकर्ता थे रामपाल कश्यप, जो कैथल जिले के खेड़ी गुलामअली गांव के रहने वाले हैं। रामपाल ने 14 साल पहले एक संकल्प लिया था कि वे तब तक नंगे पैर रहेंगे जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते और वे उनसे मुलाकात नहीं कर लेते। रामपाल कश्यप का यह 14 साल का “वनवास” खत्म हुआ। जैसे ही वे PM मोदी से मिले, मोदी ने उनका संकल्प पूरा किया और उन्हें जूते पहनाये, इसके बाद सोशल मीडिया पर PM ने इस घटना का एक वीडियो शेयर करते हुये लिखा, “रामपाल जैसे लोगों की भावनाओं से मैं अभिभूत हूं। उनका प्रेम मेरे लिए अमूल्य है, लेकिन मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अपने संकल्पों को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ें.

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *