धनबाद(SINDRI): संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह ने रोहड़ाबाँध स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश सिंह ने कहा कि देश इनके बनाए कानून का अक्षरशः पालन कर रहा है। देश की न्यायपालिका और कार्यपालिका इनके बनाए संविधान पर कार्य कर रही है। वे भारतीय इतिहास में एक महान व्यक्तित्व हैं। भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार ने पहले कानून मंत्री का भी पद सुशोभित किया। देश को इनके बताए आदर्शों पर चलने की जरुरत है।
मौके पर बुधन राम, बलबीर सिंह जेदिया, भोला पासवान, अरुण पासवान, लालमोहन सर, कामेश्वर सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

