संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी की 134 वीं जयंती मनी…

संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी की 134 वीं जयंती मनी…

झरिया(JHARIA): संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती सोमवार को पूरे कोयलांचल की धरती पर मनाई गई। इस दौरान झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा अंतर्गत बस्ताकोला स्थित अंबेडकर चौक अपने समर्थकों व गणमान्य लोगों के साथ पहुंच उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि बाबासाहब का जीवन उनका संघर्ष और उनके विचार हम सभी को संविधान के प्रति अटूट निष्ठा रखने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने व एक न्यायपूर्ण समानतापूर्ण भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करती हैं। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार राय भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सदस्य आदित्य साहू भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रितम सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *