मायावती ने आकाश आनंद को किया माफ, वहीं उत्तराधिकारी…

मायावती ने आकाश आनंद को किया माफ, वहीं उत्तराधिकारी…

ससुर अशोक सिद्धार्थ पर नाराज़गी बरकरार..आकाश ने मांगी सार्वजनिक माफी

यूपी(UP): बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को बड़ी राहत देते हुये उन्हें माफ कर दिया है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी पुष्टि करते हुये लिखा कि आकाश आनंद ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलतियों को स्वीकार किया, सीनियर नेताओं को सम्मान देने और पार्टी व मूवमेंट के लिए जीवन समर्पित करने की बात कही है। इसी आधार पर उन्हें एक और मौका देने का फैसला किया गया। वहीं मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और जब तक कार्य करने में सक्षम हैं, किसी उत्तराधिकारी की जरूरत नहीं है। उन्होंने लिखा, “मेरे उत्तराधिकारी बनाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।”

ससुर अशोक सिद्धार्थ पर नाराज़गी बरकरार
हालांकि मायावती ने आकाश को माफ कर दिया है, लेकिन उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने गुटबाजी व पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ-साथ आकाश का करियर बर्बाद करने की कोशिश की, जो अक्षम्य है। इसलिए उन्हें पार्टी में दोबारा जगह नहीं दी जायेगी।

आकाश ने मांगी सार्वजनिक माफी
आकाश आनंद ने सार्वजनिक रूप से मायावती से माफी मांगते हुए कहा कि अब वे किसी रिश्तेदार की बातों में नहीं आएंगे और केवल मायावती के निर्देशों पर ही पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने अपने पुराने ट्वीट पर भी खेद व्यक्त किया।

NEWSANP के लिए यूपी से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *