सैकड़ों ने नाव से पार की नदी, मालदा में ली शरण…

सैकड़ों ने नाव से पार की नदी, मालदा में ली शरण…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद के सैकड़ों लोगों ने भागीरथी नदी पार कर मालदा में शरण ली है। हिंसा से दहशतजदा लोग नावों के जरिये नदी पार कर बाइस्नबनगर पहुंचे, जहां प्रशासन और स्थानीय लोगों ने उनके लिए स्कूलों में अस्थायी आश्रय और भोजन की व्यवस्था की है। धूलियन, सूती, जंगीपुर और समसेरगंज जैसे इलाकों में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ितों ने बताया कि घर जलाये गये, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ और पुरुषों को पीटा गया। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि लगभग 400 लोग भागकर मालदा पहुंचे हैं। उन्हें लालपुर हाई स्कूल में ठहराया गया है। उन्होंने TMC पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की। मालदा प्रशासन ने भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा की व्यवस्था की है। स्वयंसेवी संगठन भी नावों से आ रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। अब तक 40-50 नावों से लोग आ चुके हैं।

NEWSANP के लिए पश्चिम बंगाल से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *