रालेट एक्ट एक ऐसा काला कानून था न अपील का, न दलिल का न वकील रखने का अधिकार था:- सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो…

रालेट एक्ट एक ऐसा काला कानून था न अपील का, न दलिल का न वकील रखने का अधिकार था:- सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो…

धनबाद(SINDRI): 13 अप्रैल 1919 को काला कानून रालेट एक्ट के विरूद्ध मे अमृतसर के जलियांवाला वाग मे हजारो स्त्री-पुरुष शान्तिपूर्ण इकट्ठा हो कर विरोध जाता रहे थे तभी जनरल डायर ने फायर का आग उगला और गोलियो का तरतराहट शुरू हो गया। देखते ही देखते लाशो का ढेर लग गया।आज भी हम जलियांवाला वाग के दुखदाई घटना को भूल नही पा रहे है।
सिन्दरीवासी मनोहरटाड मे भाकपा माले परिसर मे प्रतिवर्ष मलयार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित करते है।
प्रतेक वर्ष की भांति इस साल 13 अप्रैल 2025 को सिन्दरी विधायक कामरेड चन्द्रदेव महतो ने दिवंगत शहीदो को श्रद्धा सुमन अर्पित कर लाल सलाम किया।इसके वाद सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित कर नमन किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद और संचालन राजीव मुखर्जी ने किया।शोक संवाद मे चन्द्रदेव महतो ने कहा कि ” रालेट एक्ट एक ऐसा काला कानून था जिसमे न अपील करने का न दलिल करने का न वकील रखने का अधिकार था,जिसका विरोध और प्रदर्शन पुरे देश मे हो रहा था।इस एक्ट मे चार आदमी एक साथ नही रह सकते थे। इसी काले कानून के आङ मे जनरल डायर ने जलियांवाला वाग मे स्त्री-पुरुष और बच्चो के लाशो के ढेर लगा दिया।

साथियो सिन्दरी मे रोजगारी वेकारी और भूखमरी दूर करने के लिए उर्वरक उद्योग स्थापित करने मे गांव और शहर मिलकर सहयोग किया जिसका प्रतिफल यह हुआ कि उर्वरक उत्पादन लगभग 105%चल रहा है परन्तु हर्ल प्रबंधन स्थानीय लोगो को रोजी रोटी देने मे कतरा रही और वाहर से लोगो को लाकर काम निकाल रहा है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है, प्रबंधन को विचार करना चाहिए।
मित्रो, देश मे बेरोजगारी, भुखमरी, महगाई, मजदूर और किसान विरोधी नीतिया जिस प्रकार मुहवाये खङी है केन्द्रीय सरकार को कोई फर्क नही पङता है,भ्रष्टाचार के वारे मे बोलना गुनाह है फिर भी हम हिन्दुस्तान को विश्व गुरू वनाने चले है।

आईये हम सब मिलकर अपने हक और अधिकार के लिए एकजुटता दिखाकर आन्दोलन की तैयारी करे। “
सभी ने एक स्वर मे आवाज लगाए ” हक और अधिकार के लिए एक जूट हो एक जूट हो।
हक और अधिकार के लिए संघर्ष तेज करो, तेज करो।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, विमल कुमार सहदेव सिंह अमर सिंह दशरथ ठाकुर जीतू सिंह छोटन चटर्जी राजाराम रजक मधु दास ध्रुव दास बबलू महतो राकेश रवानी प्रकाश महतो मंगल महतो मदन प्रसाद प्रदीप पाल अजीत मंडल जितेंद्र शर्मा सागर मंडल शुभम सिंह विक्की पंडित राजू सिंह राजीव बावड़ी पूरन सिंह किस्टो महतो गोपाल महतो सुभाष हंसना कारण महतो रोहित महतो सुधीर महतो प्रवीर मुखी प्रदीप माहतो इत्यादि लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *