
धनबाद(DHANBAD):आज बैंक मोड़ चेंबर के आह्वान पर बैंक मोड़ छेत्र की मुख्यतः रिटेल दुकाने खुली रही और व्यवसाइयो ने चेम्बर के इस फैसले का स्वागत किया ।
चेम्बर अध्यक्ष प्रमोद गोयल एवं महासचिव लोकेश अग्रवाल ने बताया कि आम जन एवं ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रख कर ही यह फैसला लिया गया है और साथ ही साथ यह अपील भी ग्राहको से की गई कि अब आप अपने पसंदीदा मार्केट बैंक मोड़ में बिना जाम की समस्या झेले रविवार को खरीदारी के लिए आ सकते है ।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

