यूपी(UP) : हुआ कुछ ऐसा, जिसने एक पूरे परिवार की नींव को हिला कर रख दिया। अलीगढ़ के एक छोटे से गांव में जब एक युवती की शादी की तारीख तय हो गई, शादी के कार्ड तक बंट गये, शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। घर में खुशियां छाई थी।
लेकिन उसी खुशी के बीच एक बुरी खबर छिपी हुई थी। वो दिन आया जब उस रात सारी दुनिया सो रही थी, उस घर का आंगन खाली हो गया। शादी की रस्मों के बीच एक मां अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। वहीं, साथ में लेकर चली, अपनी बेटी की शादी के लिये जुटाये गये वो जेवर और पैसे, जो पिता ने कड़ी मेहनत से जुटाये थे। उसे क्या पता था कि उसकी ये शारीरिक यात्रा, उसकी बेटी के दिल की यात्रा से कहीं ज्यादा दर्दनाक होगी।
सास, ससुर, होने वाला दामाद
किसे पता था कि एक सामान्य घर की छांव में पलने वाली लड़की, अपने ही घर में एक बिन देखी सौतन का सामना करेगी। उसकी आंखों में ख्वाब थे, और सारे अरमान काफूर हो गये। “मां ने तो धोखा दिया,” उसने खुद से कहा।”अब उसे कभी माफ नहीं करूंगी।” घर में सन्नाटा था। पति का दिल टूट चुका था। उसने कहा, “वो अब मेरी नहीं रही। पति का कहना है कि हमें तो अपना जेवर और रुपया चाहिये। अगर मेरी पत्नी मेरे सामने आई तो मैं उसे मार दूंगा, अपने साथ नहीं रखूंगा। जिंदगी भर उसके साथ रिश्ता नहीं रखेंगे। हमारे लिये तो वह मर चुकी है। दो दिन में पुलिस उन दोनों को खोज निकालें। घर के अंदर बाप और बेटी टूटे-बिखरे से पड़े है। दोनों ने खुद को घर में कैद कर लिया है। किसी से बात तक नहीं कर रहे हैं। लोगों के सवालों व चर्चाओं से इतने परेशान हैं कि अब जवाब देते-देते थक गये हैं। इसके चलते उन्होंने अब जमाने से कोसों दूरी बना ली है। इस घटना पर कानाफूसी चारों तरफ हो रही है। जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें हो रही है। वहीं, होने वाले दामाद और सास के फोटो खूब वायरल हो रहे हैं। जिसके चलते घर से सारे लोग गहरे सदमे में हैं। घर के लोग अब किसी से मिलना तक नहीं चाहते। उनका दिल टूट चुका है, और दर्द इतना गहरा है कि अब उनके पास किसी सवाल का जवाब नहीं। ये सिर्फ एक शादी नहीं थी, ये दो दिलों का मिलन था। लेकिन अब ये एक बिखरे हुये परिवार की दास्तान बन गई है, जहां एक औरत ने अपने रिश्ते के हर धागे को तोड़ दिया, और एक बेटी ने अपनी मां को बिल्कुल नये रूप में देखा।
NEWSANP के लिए यूपी से ब्यूरो रिपोर्ट

