धनबाद (DHANBAD): धनबाद में पुलिस पदाधिकारियों को साइबर क्राइम से निपटने के लिए व्यापक रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें सायबर अपराधों की पहचान, जांच, रोकथाम और अपराधियों को ट्रेस करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में आज पुलिस केंद्र धनबाद में पुलिस अफसरों को साइबर इन्वेस्टीगेशन व साइबर डिजिटल फोरेंसिक की ट्रेनिंग दी गई.
सीबीआई और केंद्रीय एजेंसी को ट्रेनिंग दे चुके साइबर एक्सपर्ट ट्रेनर सुरेश भारती ने बताया कि साइबर अपराधों की विभिन्न प्रकार की पहचान करना, जैसे कि हैकिंग, फिशिंग, फ्रॉड,साथ ही साइबर अपराधों की जांच करने के तरीके, जैसे कि डेटा विश्लेषण, सीडीआर विश्लेषण की जानकारी दी गई.
सुरेश भारती ने बताया कि ऑनलाइन गेम्बलिंग, वीडियो कॉल कर के डिटेल लेकर फ्राड करना,साथ ही AI तकनीक की मदद से आवाज बदलकर रिश्तेदार की आवाज में भी बात करके साइबर ठगी की जा रही है.साइबर क्राइम से बचने के लिए पुलिस की ओर से अवेरनेस प्रोग्राम भी चलाये जा रहे है. किसी भी अंजान लिंक को क्लिक नहीं करना, पासवर्ड को कठिन बनाना आदि ये सभी साइबर ठगी से बचने के जरुरी बातें हैं.लोग इन बातों का जरूर पालन करें.
NEWS ANP के लिए विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

