धनबाद(DHANBAD): शार्प साइट आई हॉस्पिटल द्वारा श्री साई रेजिडेंसी, भेलाटांड़, धैया एक निःशुल्क आई चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में फ्लैट मे रहने वाले लोगों के साथ साथ स्थानीय निवासियों के लिए आँखों की जांच, बी पी, शुगर परामर्श एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
शिविर का उद्देश्य लोगों को आँखों की देखभाल के प्रति जागरूक करना एवं समय रहते उपचार सुनिश्चित करना था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उपस्थित सभी लोगों की जांच की और नेत्र संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सलाह दी।
शार्प साइट आई हॉस्पिटल समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है ताकि समाज के हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें।
इस शिविर में शार्प साइट के तरफ से सागर सिंह,सत्यम,नितेश,अश्विनी, तन्मय उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

