धनबाद का DAV कोयला नगर स्कूल ने मनाया स्थापना दिवस की “रजत जयंती”…

धनबाद का DAV कोयला नगर स्कूल ने मनाया स्थापना दिवस की “रजत जयंती”…

धनबाद(DHANBAD):आज डी ए वी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में विद्यालय का स्थापना दिवस रजत जयंती मनाया गया/इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एनएन. श्रीवास्तव जी ने विद्यालय के विगत पच्चीस वर्षों का उपलब्धियों को विद्यालय परिवार को अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय में हवन पूजन का आयोजन किया गया।जिसमे विद्यालय के शिक्षकों,एवं छात्रों ने तथा विद्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस अवसर पर वर्ग ३ से वर्ग ५ तक के बच्चों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।अपने अभिभाषण में विद्यालय के प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव जी ने बताया कि यह विद्यालय हमारी शिक्षा और संस्कृति का केंद्र है, जहाँ हम ज्ञान और मूल्यों को संजोते हैं।”
“यह विद्यालय न केवल एक शिक्षा का स्थान है, बल्कि यह छात्रों के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार भी है। यहाँ, हम उन्हें ज्ञान, कौशल और चरित्र का निर्माण करते हैं।

आज, हम इस विद्यालय की जयंती मना रहे हैं, जो हमारे इतिहास, उपलब्धियों और भविष्य की ओर एक कदम है/विद्यालय के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन ही दिनांक १२ अप्रैल वर्ष २००० कोइस विद्यालय की स्थापना हुईं थी, यह विद्यालय कोल इंडिया के सहयोग से एवम कॉलेज मैनेजिंग कमिटी नई दिल्ली के दिशा निर्देश पर इस कोयला नगरी में स्थापित किया गया/उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा की शुरुआत में हमारे विद्यालय में छात्रों की संख्या कम थी परंतु बाद में हमारे शिक्षकों और छात्रों की लगन और मेहनत से आज हम एक आधुनिक और प्रतिष्ठित विद्यालय के रूप में उभरे हैं स्थिति यह है कि आज हमारे विद्यालय में लगभग 6500 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं हमारे विद्यालय ने हमेशा से ही शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया है उन्होंने कहा कि यह रजत जयंती हमारे विद्यालय का इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है यह हमें हमारे छात्रों और शिक्षकों की उपलब्धियां का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है उन्होंने विद्यालय की भविष्य की योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय आधुनिक सुविधाओं को शामिल करते हुए अपने छात्रों को और बेहतर शिक्षा प्रदान करेंगे उन्होंने इच्छा जाहिर की की उनके सपनों का विद्यालय ऐसा होना चाहिए जहां बच्चे न केवल ज्ञान प्राप्त करें बल्कि अपने जीवन के लिए आवश्यक कौशल भी विकसित करें
“उन्होंने इस अवसर पर, विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को धन्यवाद दिया, जिनके अथक प्रयास से यह विद्यालय आज इस स्तर पर है। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विद्यालय पर विश्वास किया और अपने बच्चों को यहाँ शिक्षा के लिए भेजा।”

“उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय न केवल एक शिक्षा का स्थान है, बल्कि यह एक परिवार भी है। यहाँ, हम सभी एक साथ सीखते हैं, बढ़ते हैं और एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार होते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि हम सब मिलकर इस विद्यालय को और भी आगे ले जाएंगे और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।”
“अंत में, उन्होंने सभी को एक बार फिर से विद्यालय की जयंती की हार्दिक बधाई देते हुए बच्चों और शिक्षकों को विद्यालय की बेहतर सफलता के लिए प्रेरित किया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *