धनुष पूजा चर्च परिसर में यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम की ओर से ख्रीस्त राजा शांति सभा यात्रा का आयोजन किया गया…

धनुष पूजा चर्च परिसर में यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम की ओर से ख्रीस्त राजा शांति सभा यात्रा का आयोजन किया गया…

पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ जिला मुख्यालय के धनुष पूजा चर्च परिसर में यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम की ओर से पहली बार ख्रीस्त राजा शांति सभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में करीब 25 हजार क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने भाग लिया। यात्रा की शुरुआत जिदातों मिशन स्कूल मैदान से हुई। श्रद्धालुओं ने हाथों में खजूर की डालियां लेकर शांति का संदेश दिया। शोभायात्रा में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी कई झांकियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। शोभा यात्रा रेलवे फाटक, खुदीराम बोस चौक, गांधी चौक होते हुए धनुष पूजा मैदान तक पहुंची और सभा का आयोजन हुआ जिसका विधिवत उदघाटन राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा जामा विधायक लुईस मरांडी अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन सुलेमान सहित फादर ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीओ, एसडीपीओ डीएन आजाद और नगर थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। रेवरेंड रोशन हांसदा ने बताया कि यह पर्व यीशु के जेरूसलम प्रवेश की याद में मनाया जाता है। उस समय लोगों ने खजूर की डालियों से उनका स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि पाम संडे से गुड फ्राइडे और ईस्टर की शुरुआत होती है। इस पर्व के माध्यम से विश्व शांति का संदेश दिया जाता है।

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *