
आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल साऊथ थाना मे हाटन रोड इलाके के रहने वाले मोहमद इक़बाल नामक एक व्यक्ति के ऊपर एक व्यक्ति को बुलाकर उसे पैसे देकर इलाके मे रह रहे कुत्ते के दो शावकों की लाठी डंडो से पिटाई करवाने व उनको उनकी माँ से अलग करवाने का आरोप लगा है, जो आरोप हाटन रोड इलाके की ही रहने वाली द्रकक्षण जावेद नाम की एक कॉलेज छात्रा सह पशु प्रेमी ने लगाया है, द्रकक्षण की अगर माने तो उनके मुस्लिम धर्म मे अक्सर लोग कुत्तों से दुरी बनाकर रखते हैं वह इस लिये की उनको समय -समय पर नमाज पढ़ना पड़ता है, ऐसे मे उनको हमेशा खुदको साफ सुत्रा रखना पड़ता है, बावजूद उसके उसको कुत्ते बहोत अच्छे लगते हैं, वह उनको भूखा नही देख सक्ति उनको कस्ट मे भी कभी नही देख सक्ति, उससे जितना हो सके वह कुत्तों के खाने पिने से लेकर उनके बीमार होने पर उनके इलाज के लिये दवा का भी वेवस्था करती है, जिसमे उसके पिता मोहमद जावेद भी उनका सांथ देते हैं, ऐसे मे उनके इलाके मे रह रही एक फीमेल डॉग ने दो शावकों को जन्म दिया है, जिन शावकों मे एक शावक थोड़ा कमजोर है, जिसका इलाज भी द्रकक्षण करवा रही है, इस बिच कुत्ते के दोनों शावक इलाके मे स्थित एक गली मे मल त्याग करते हैं, जिस गली का कुछ हिस्सा भी द्रकक्षण का है, ऐसे मे द्रकक्षण के पडोशी मोहमद इक़बाल आलम को कुत्ते के उन दोनों शावकों का गली मे मल त्याग करना पसंद नही जिस कारण उन्होंने पैसे देकर एक व्यक्ति को बुलाया और दोनों शावकों की उस व्यक्ति से लाठी डंडो से पिटाई करवा दी और उनको उनकी माँ से अलग करवा दिया, द्रकक्षण का आरोप है की यह काम इक़बाल हर रोज करते हैं, जब विरोध किया जाता है तब वह उनको गंदी -गंदी गालियां देते हैं उनके साथ मारपीट करने के लिये उतारू हो जाते हैं, यहाँ तक की वह उनको यह धमकी देते हैं की वह उनको किसी भी झूठे केस मे उनको जेल की हवा खिला सकते हैं, मोहमद इक़बाल आलम की हरकतों से तंग आकर शुक्रवार शाम द्रकक्षण अपने पिता मोहमद जावेद और पशु प्रेमी लिपिका चकरवर्ती व पार्थ गाँगुली के साथ साऊथ थाना पहुँची जहाँ उन्होंने मोहमद इक़बाल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

