डीवीसी साथ दे तो पंचेत और मैथन को बनाएंगे ट्यूरिज्म हब: अरूप चटर्जी…

डीवीसी साथ दे तो पंचेत और मैथन को बनाएंगे ट्यूरिज्म हब: अरूप चटर्जी…

धनबाद(NIRSA): कोयलांचल धनबाद के डीवीसी पंचेत के निदेशक भवन में विस्थापित, एनटीपीसी, डीवीसी प्रबंधक साथ निरसा के माले विधायक अरुप चटर्जी की मौजूदगी में बैठक हुई। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में विस्थापित का मामला, एनटीपीसी द्वारा लगाए जा रहे सोलर प्लांट एवं पंचेत में टुरीजम के मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद विधायक अरुप चटर्जी ने कहा की पंचेत विकास से काफी दूर हो गया है। इसलिए पंचेत और मैथन में विकास कैसे हो साथ ही विस्थापितों के मुद्दों को लेकर चर्चा किया गया। प्रबंधक विस्थापितों की मांगों पर काफी सार्थक दिखे। थोड़ी बहुत जो दूरिया है उसे भी बातचीत कर सुलझा दिया जाएगा। इसके अलावा 32 कमरों का होटल, ढाबा, बच्चों के लिए वाटर पार्क बनाने पर सहमति बनाई गई है। बहुत जल्द पंचेत और मैथन में विकास होता दिखेगा। हमलोग विकास के बाधक नहीं है। परन्तु उसके लिए डीवीसी को भी विस्थापितों की समस्या को ध्यान में रखकर बात करना होगा। हलांकि अभी तक डीवीसी मैनेजमेंट काफी सार्थक दिखी है। इसके अलावा विस्थापितों को नियोजन मिले इन मुद्दों पर गहन मंथन की गई हैं।बताते चले कि कोयलांचल धनबाद के पंचेत और मैथन डैम झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमा पर स्थित पर्यटक के लिए काफी खूबसूरत जगह हैं ऊंचे ऊंचे पहाड़ ,जंगल, डैम के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता सरकार अगर दोनों स्थानों पर पर्यटन स्थल के दृष्टिकोण से विकसित करे तो झारखंड ट्यूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा साथ साथ सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी और स्थानीय को भी रोजगार मिलेगा,महज पहल की आवश्यकता हैं।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *