जालसाजी फर्जीवाड़ा कर मनी लांड्रिंग मामले में ईडी के जांच में बड़ा खुलासा होने का दावा
झारखंड(JHARKHAND): वाणिज्य कर विभाग अन्वेषण ब्यूरो हजारीबाग द्वारा टंडवा कोयलांचल में छापेमारी से जालसाजी और फर्जीवाडा करने वाले अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हज़ारीबाग आयकर विभाग के टीम द्वारा शुक्रवार को टंडवा में संचालित एक दर्जन से अधिक व्यावासिक प्रतिष्ठानों में की गई ताबड़तोड़ एक साथ औचक छापेमारी से घंटों अफरातफरी मचा रहा। दो छोटे वाहनों से पहुंचे जांच टीम का नेतृत्व असिस्टेंट कमिश्नर बिनोद कुमार मिंज कर रहे थे। वहीं छापेमारी की भनक लगते हीं कई संचालक अपने-अपने प्रतिष्ठानों का शटर बंद कर मौके से फरार हो गये। जो जो चपेट में आए उन्हें टीम ने वहां बारिकी से बिक्री व भंडारण पंजी समेत आय व्यय का लेखा-जोखा समेत अन्य चीजों की बारिकी से पड़ताल करते दिखाई दिये। कार्रवाई के संदर्भ में विस्तृत जानकारी पूछे जाने पर असिस्टेंट कमिश्नर मिंज ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से साफ इंकार करते हुए उन्होंने बताया कि सिर्फ उनके कार्यालय से हीं जानकारी दी जा सकती है।
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

