केदारघाटी में आफत की बारिश ने मचाई तबाही, केदारनाथ हाईवे बंद और कई इलाकों में मची अफरा-तफरी…

केदारघाटी में आफत की बारिश ने मचाई तबाही, केदारनाथ हाईवे बंद और कई इलाकों में मची अफरा-तफरी…

रुद्रप्रयाग:केदारघाटी में गुरुवार (10 अप्रैल) को दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी. तेज बारिश और ओलावृष्टि के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश के कारण कई इलाकों में नालियां चोक हो गईं, तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में गदेरे उफान पर आ गए. कुसुमगाड़-भीरी गदेरा में आए उफान से लोगों में दहशत का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर जान बचाई.बारिश के कारण केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बांसबाड़ा क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आ गया. पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. हाईवे बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मौके पर पहुंचे एनएच विभाग की टीमों ने मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश से राहत कार्यों में बाधा आ रही है.

तेज बारिश का असर रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में भी देखने को मिला. यहां बारिश के कारण नालियों का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर आ गया. कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई. निचले इलाकों में नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से जल निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द सुधारने की मांग की है.

NEWSANP के लिए रुद्रप्रयाग से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *