HIMACHAL NEWS: पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची से किया दुराचार, गिरफ्तार…

HIMACHAL NEWS: पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची से किया दुराचार, गिरफ्तार…

शिमला(SHIMLA): शिमला के एक क्षेत्र में पांच साल की नन्हीं बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। शर्मसार करने वाली बात ये है कि पड़ोस में रहने वाले एक 19 वर्षीय युवक पर मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह घटना शहर के सदर थाना क्षेत्र के तहत हुई है। इसे लेकर पीडि़त बच्ची की मां ने महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को किसी बहाने से बुलाया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 65(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची का स्थानीय अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है। उधर, डीएसपी शिमला बिक्रम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि आरोपी पीडि़ता का पड़ोसी है और उसकी उम्र करीब 19 वर्ष है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

NEWSANP के लिए शिमला से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *