ओले वर्षा के साथ जोरदार आंधी तूफान ने सिंदरी में भी कहर ढाया..झूगी झोपड़ी के साथ बड़े बड़े पेड़ बिजली पोल विधुत तार को किया धराशाही , पूरा सिंदरी डुबा अंधकार में…

ओले वर्षा के साथ जोरदार आंधी तूफान ने सिंदरी में भी कहर ढाया..झूगी झोपड़ी के साथ बड़े बड़े पेड़ बिजली पोल विधुत तार को किया धराशाही , पूरा सिंदरी डुबा अंधकार में…

धनबाद(SINDRI): 10 अप्रैल को अपराह्न लगभग तीन बजे ओले वर्षा के साथ जोरदार आंधी तूफान ने ऐसा कहर ढाया की सिंदरी में बड़े बड़े पेड़, बिजली पोल, विधुत तार,झूगी झोपड़ी तक को धराशाई कर दिया।
शहरपुरा शिव मंदिर में पेड़ गिर जाने से मंदिर के प्रांगण में रह रहे पंडित जी के घर का बाउंड्री टूट गया।
शहरपुरा गणेश पूजा स्थल सब्जी मार्केट की झुगी झोपड़ी की हालत जर्जर हो गया।

ताल ताला काली मंदिर के सामने,जेटाइप , के 3 , शिव मंगल मूर्ति कार के समीप मेन‌ रोड में बिजली के तार पर पेड़ गिर जाने से बिजली पोल टूट कर गिर पड़ा, शहरपुरा एल टाइप कालोनी में बड़ा पेड़ रोड पर गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया है । आर एम के फोर कालोनी,रांगा माटी पानी टंकी के पास,डोमगड़ कालोनी, अन्य कई जगहों पर भारी बारिश ओले हवा के कारण आज बहुत से झुगी झोपड़ी,‌ क्षतिग्रस्त और भारी तबाही हुई है पूरा सिंदरी में विधुत नहीं रहने के कारण अंधकार में डुबा हुआ है।जब तक धराशाही पेड़ों को नहीं हटाया जाएगा टुटे हुए पोल और विधुत तारों को ठीक नहीं किया जाएगा तब तक विधुत बहाल नहीं हो सकेगा।
समाचार लिखे जाने तक जान माल की क्षतिग्रस्त होने की कोई सूचना नहीं है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *